औरंगाबाद शहर के चिकलठाना इलाके एक कुएं में मिला एक मृत तेंदुआ.

चौधरी कॉलोनी क्षेत्र के महादेव मंदिर के पास एक कुएं में आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक तेंदुआ मृत पाया गया.

चौधरी कॉलोनी क्षेत्र में महादेव मंदिर के पास एक कुआं है। यह क्षेत्र कृषि से घिरा और कम आबादी वाला है। इस क्षेत्र में भक्तों का आना-जाना लगा रहता है।

आज दोपहर कुछ श्रद्धालु महादेव मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। भक्तों ने उत्सुकता से पास के कुएं मे देखा तो उन्हे ऊस कुएं मे मृत तेंदुआ तैरता हुआ मिला। उन्होंने तुरंत अपने मित्र संघानंद शिंदे से संपर्क किया और उन्हें सूचित किया। मिली जानकारी के अनुसार यह तेंदुआ डेढ़ से दो साल का होगा। साथ ही एक दिन पहले तेंदुआ कुएं में गिर गया होगा।

यह माना जा रहा है कि शिकार की तलाश में तेंदुआ गलती से कुएं में गिरकर मर गया। चौधरी कॉलोनी क्षेत्र शहर के करीब है और यहां तेंदुए की मौजूदगी पर नागरिकों ने चिंता व्यक्त की है।

Similar Posts